IND vs NZ T20 Final : टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप, न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर रचा इतिहास

0
20260308_224751

IND vs NZ T20 Final : भारत ने रविवार को अहमदाबाद में टी20 विश्व कप-2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराते हुए लगातार दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीत लिया। भारतीय टीम तीन पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने अब लगातार तीन वाइट बॉल आईसीसी खिताब जीत लिए हैं जिनमें टी20 विश्व कप-2024 और चैंपियंस ट्रॉफी-2025 शामिल हैं।

खिताबी मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 158 रन ही बना सकी। भारत के लिए संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़े। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए. वहीं अक्षर पटेल को 3 विकेट मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed