CG NEWS : बिलासपुर में फूड पॉइजनिंग का तांडव: कार्यक्रम का खाना खाते ही 40 ग्रामीण बीमार

0
IMG_20260309_171201_268

CG NEWS : बिलासपुर। जिले के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा और डरावना मामला सामने आया है, जहाँ एक सामाजिक कार्यक्रम में दूषित भोजन का सेवन करने से एक साथ 40 लोग बीमार पड़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक भोज किया था, जिसके कुछ ही देर बाद एक-एक कर लोगों को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमारों की संख्या बढ़ने लगी और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) ने त्वरित एक्शन लिया और पूरी मेडिकल टीम के साथ मौके पर मोर्चा संभाला। सभी 40 पीड़ितों को आनन-फानन में मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया है। बीएमओ की सीधी निगरानी में डॉक्टरों की टीम युद्धस्तर पर बीमार ग्रामीणों का इलाज कर रही है, जिसके बाद फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed