CG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित

0
IMG_20260309_181334_990

CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चल रही निर्वाचन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। प्रदेश भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम को आधिकारिक रूप से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा निर्वाचन प्रमाण-पत्र

रायपुर स्थित विधानसभा परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को उनका निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। राज्यसभा की इन दोनों सीटों के लिए केवल दो ही नामांकन वैध पाए गए थे, जिसके चलते मतदान की नौबत नहीं आई और दोनों प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed