T20 World Cup 2026 : संजू सैमसन का ‘विराट’ अवतार: 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया को पहुंचाया सेमीफाइनल में

0
IMG_20260302_114405_177

T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है, साथ ही 2016 की हार का बदला भी चुकता कर लिया। इस जीत के महानायक रहे संजू सैमसन, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से न केवल मैच जिताया, बल्कि क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली के एक बड़े कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया।

‘करो या मरो’ मैच में चमके संजू
वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया दबाव में थी। यह मुकाबला एक तरह से ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ था। संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभालते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े।

कोहली का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
संजू सैमसन ने इस पारी के साथ विराट कोहली के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो सालों से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दर्ज था। कोहली ने साल 2016 (बनाम ऑस्ट्रेलिया) और 2022 (बनाम पाकिस्तान) में लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 82 रनों की पारियां खेली थीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर संजू अब टी20 वर्ल्ड कप में सफल रन-चेज के दौरान भारत की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

मैच खत्म होने के बाद संजू सैमसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विनिंग शॉट लगाने के बाद संजू ने कोई आक्रामक जश्न नहीं मनाया, बल्कि पिच पर बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा किया।

भारतीय टीम अब 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed