CG Crime : टांगी से जानलेवा हमला करने वाला  आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260307-WA0001

CG Crime : जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में हत्या की नियत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि, कुरदा निवासी कीर्तन पटेल आहत सुखराम पटेल के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर आरोपी आवेश में आ गया और अपने घर से टांगी लेकर वापस आया। इसके बाद उसने आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए सुखराम पटेल के सिर पर टांगी से प्राणघातक वार कर दिया।

घायल को बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर चांपा थाना में अपराध क्रमांक 90/26 के तहत धारा 296, 351(3) और 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कीर्तन पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुरदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed