CG Breaking : अफीम की खेती के आरोप में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर पार्टी से निलंबित

0
07_03_2026-bjp_expelled_vinayak_tamrakar_202637_135852

CG Breaking : रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ भाजपा ने अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि धूमिल करने के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दुर्ग के कद्दावर नेता विनायक ताम्रकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के बाद हुई है।

विनायक ताम्रकर पर अफीम की खेती करने का गंभीर आरोप लगा है, जिससे पार्टी की साख को भारी नुकसान पहुँचा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के कड़े निर्देशों के बाद यह निलंबन आदेश जारी किया गया। प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने इस संबंध में आधिकारिक निलंबन पत्र जारी किया है।

संगठन में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे ताम्रकर
विनायक ताम्रकर भाजपा किसान मोर्चा में एक प्रभावशाली पद पर थे। निलंबन से पहले वे राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प (किसान मोर्चा) के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed