CG News : छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, जानिए सीएम समेत सभी मंत्री कहां  फहराएंगे तिरंगा

0
Screenshot_2026-01-21-22-18-36-63_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

CG News : रायपुर : छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राज्यभर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण और परेड का आयोजन होगा।

राज्यपाल रामेन डेका राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर आकर्षक परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर जिला मुख्यालय में, डिप्टी सीएम विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed