CG Crime : आंखों में मिर्च पॉवडर डाल 20 लाख से अधिक की लूट का पर्दाफाश

0
131705_Screenshot_20260117-174021.WhatsApp~2

CG Crime : जांजगीर-चाम्पा से बड़ी खबर थाना चाम्पा क्षेत्र में 20 लाख से ज्यादा की लूट और अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सायबर टीम और चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

इस सनसनीखेज वारदात में आरोपियों ने कारोबारी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर अपहरण किया। फिर कार में जबरन बैठाकर मैनपाट ले जाकर गहरी खाई में धक्का दे दिया। अब इस पूरे मामले का खुलासा हो चुका है।

प्रार्थी हरीश देवांगन, जो अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा में सुपरवाइजर हैं, 09 जनवरी 2026 को सक्ती से करीब 20 लाख 18 हजार 700 रुपये कैश कलेक्शन कर मोटरसाइकिल से चाम्पा लौट रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम कोसमंदा तालाब के पास काली रंग की कार में सवार आरोपियों ने हरीश की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उन्हें जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने रात करीब 9 बजे मैनपाट सेल्फी पॉइंट के पास हरीश को गहरी खाई में धक्का दे दिया और पैसे लेकर फरार हो गए।

हरीश पूरी रात खाई में फंसे रहे और अगली सुबह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सायबर टीम ने करीब 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच की। तकनीकी विश्लेषण से घटना में प्रयुक्त कार की पहचान हुई, जिसका मालिक अमीर मिरी निकला।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि योगेश रात्रे, जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर और अन्य साथियों नेदो महीने पहले ही लूट की योजना बनाई थी।पुलिस ने 13 लाख 75 हजार रुपये नकद,एक वेन्यु कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed