Raipur Breaking : घर में लगी आग, शख्स की जिंदा जलकर मौत
रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। रूम हीटर के कारण घर में लगी आग ने उसकी जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।
आग में जिंदा जलकर बुजुर्ग की मौत
यह घटना आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंद की है। यहां एक घर में आग लग गई और इस आग में जिंदा जलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मृतक का बेटा घर में ताला लगाकर सामान लेने गया था, तभी घर में भीषण आग लग गई। आग के लगते ही बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गया और 70 प्रतिशत तक झुलसकर मदद की गुहार लगाने लगा। चिख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसकी मदद की कोशिश की, मगर घर में ताला लगे होने के कारण वह अंदर नहीं जा पाए।
