CG ACCIDENT : हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

0
ACCIDENT-860x482

दुर्ग। CG ACCIDENT : हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में भेज दिया है। फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 सी वी 6915 पर अपने रिश्तेदार को बैठाकर अपने ससुराल ग्राम पचपेड़ी गया हुआ था। शाम को वह वहां से अपने रिश्तेदार को गाड़ी में बैठा कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पाटन की ओर से आ रही हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। मोटर साइकिल की रफ्तार तेज थी, स्लिप होने के कारण दोनों बाइक से गिरे और हाईवा की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रिश्तेदार का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया है। पल्सर बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed