11 वर्षों में मोदी सरकार की वजह से विश्व में भारत का मान बढ़ा – विजय बघेल

0 ब्रीक्स सम्मेलन ब्राजील में शामिल होकर वापस लौटे सांसद
भिलाई, 09 जून (देश दुनिया/समाचार)।ब्राजील में हुए ब्रीक्स सम्मेलन में शामिल होकर वापस भिलाई पहुंचे सांसद विजय बघेल ने कहा कि 11 वर्षों से केन्द्र में मौजूद मोदी सरकार की वजह से आज पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ब्रीक्स सम्मेलन में देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर चर्चा हुई जिसमें भारत ने अपनी बात मजबूती के साथ रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें भी वहां अपनी बात रखने का मौका मिला था। जिसमें जलवायु स्थिरता पर संसदीय संवाद में समावेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि वहां के दूतावास में रहने वाले अधिकारियों ने बताया कि किस तरह पिछले 11 साल में भारत की वजह से उनका भी मानसम्मान बढ़ा। सांसद बघेल ने कहा कि उनकी ब्राजील यात्रा में कई ऐसे पल भी रहे जो उन्हें जीवन भर याद रहेंगे। खासकर वहां मौजूद नमस्ते इंडिया रेस्टोरेंट, क्योंकि वेजिटेरियन होने की वजह से एक वही जगह थी जहां थोड़ा बहुत उनके अनुसार खाने को मिल जाता था। हालांकि लेग्वेज की वजह से भी थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन ब्राजील जैसे देश से हमें काफी कुछ सीखने मिला। खासकर स्वच्छता और जनसंख्या नियंत्रण की वजह से किस तरह देश विकास की राह में आगे बढ़ सकता है।
0
