एएसपी आकाश गिरिपुंजे पर हमले की थी तैयारी, नक्सलियों ने पहले से बिछा रखा था जाल

0


सुकमा, 09 जून (देश दुनिया/समाचार)।सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना करतूत को अंजाम देते हुए एक आईईडी विस्फोट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे को शहीद कर दिया। यह हृदय विदारक घटना कोन्टा क्षेत्र के पास उस समय हुई जब एएसपी गिरिपुंजे एक पोकलेन मशीन में आग लगाए जाने की सूचना पर घटनास्थल पर रवाना हुए थे। जिला पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों ने कोन्टा के पास एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया था। इस सूचना पर कार्रवाई के लिए एएसपी आकाश गिरिपुंजे, डीएसपी चंद्राकर और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के साथ मौके पर पहुंचे थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान, देश सेवा में जुटे एएसपी आकाश गिरिपुंजे नक्सलियों द्वारा छिपाए गए एक आईईडी विस्फोटक की चपेट में आ गए और उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। जैसे ही उनकी शहादत की खबर उनके घर पहुंची, पूरे परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम है और सभी उन्हें एक बहादुर अधिकारी और नेक इंसान के रूप में याद कर रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों की इस कायरतापूर्ण हरकत की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द से जल्द पकडऩे के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed