CG ACCIDENT BREAKING : सीजी में ट्रेलर बना काल: सुबह 5 बजे टकराए तीन लोहे के दैत्य, ड्राइवर की मौके पर मौत, मंजर देख दहल उठे लोग

0
CG ACCIDENT BREAKING : सीजी में ट्रेलर बना काल: सुबह 5 बजे टकराए तीन लोहे के दैत्य, ड्राइवर की मौके पर मौत, मंजर देख दहल उठे लोग

जांजगीर-चाम्पा। CG ACCIDENT BREAKING : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से आज सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम कोटगढ़ के पास रफ्तार का ऐसा कहर बरपा कि तीन ट्रेलर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रेलरों के केबिन के परखच्चे उड़ गए और एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मलबे में फंसा रहा घायल चालक
हादसा सुबह करीब 5 बजे का है, जब पूरा इलाका कोहरे और शांति की आगोश में था, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ तीन भारी वाहन आपस में भिड़ गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने देखा कि टक्कर के बाद ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह पिचक चुके थे। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत की और मलबे में फंसे एक गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल रवाना किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल कराया है।

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह?
प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि अंधेरे में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की कोशिश में यह आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed