CG BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में फेरबदल, 6 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी
CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, तबादले की सूची में 3 एडिशनल एसपी और 3 डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
