Virat Kohli के लिए फैन ने बनवाया 15 लाख रुपये का सोने का फोन कवर!

0
IMG-20260114-WA0017

Virat Kohli : आज राजकोट में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे मैच से पहले एक दीवाने फैन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सूरत (गुजरात) के कुदसद गांव के रहने वाले अंकित पटेल नाम के फैन ने विराट कोहली को गिफ्ट करने के लिए एक खास 24-कैरेट गोल्ड (सोने) का iPhone कवर बनवाया है। इस कवर की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है!

यह कोई साधारण कवर नहीं है – इसमें विराट कोहली की खूबसूरत पोर्ट्रेट उकेरी गई है, जिसमें वो अपना आइकॉनिक MRF बैट लिए नजर आ रहे हैं। अंकित खुद भी लोकल स्तर पर क्रिकेट खेलते हैं और विराट को अपना “क्रिकेट गुरु” मानते हैं। उन्होंने महीनों मेहनत करके यह तोहफा तैयार करवाया है।

अंकित का कहना है कि वो विराट से मिलना अपना सबसे बड़ा सपना मानते हैं। उन्होंने कई भारतीय क्रिकेटरों से मिल चुके हैं, लेकिन विराट से अभी तक मुलाकात नहीं हो पाई। वो उम्मीद कर रहे हैं कि यह वायरल गोल्ड कवर उनकी इस ख्वाहिश को पूरा करने में मदद करेगा।


यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, और फैंस इसे देखकर हैरान हैं। विराट कोहली के फैंस का प्यार हमेशा से अलग लेवल का रहा है, और यह गिफ्ट उसकी एक और मिसाल है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed