WPL 2026 : 204 रन का रिकॉर्ड चेज, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मिली हार, RCB बनी चैंपियन, स्मृति मंधाना की कप्तानी पारी

0
Royal-Challengers-Bengaluru-Women-Winner-of-WPL-2026

WPL 2026 Champion RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना की अगुआई में RCB ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराते हुए दूसरी बार WPL ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले बेंगलुरू ने 2024 में भी खिताब जीता था।

फाइनल में बना रिकॉर्ड्स का अंबार
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए, जो WPL फाइनल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। हालांकि RCB की बल्लेबाजों ने इस चुनौती को बखूबी स्वीकार किया और 204 रनों का लक्ष्य हासिल कर फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर दिया।

मंधाना-वॉल की ऐतिहासिक साझेदारी
RCB की जीत की नींव कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने रखी। स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली,  जॉर्जिया वॉल ने भी 79 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच हुई 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी ने दिल्ली की उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया और RCB को दूसरी बार चैंपियन बना दिया।

दिल्ली कैपिटल्स का फाइनल में दर्द जारी
दिल्ली कैपिटल्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। टीम को लगातार चौथी बार WPL फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली अब WPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जो हर सीजन के फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब जीतने में नाकाम रही है। दिल्ली को अब तक मुंबई इंडियंस से 2 बार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 2 बार फाइनल में हार झेलनी पड़ी है।

जहां RCB ने आत्मविश्वास, आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत कप्तानी के दम पर इतिहास रचा, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल मुकाबला एक बार फिर अधूरा सपना साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed