बच्चों ने गांव को कर दिया देशभक्ति से ओतप्रोत

0


0 डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार ने निकाली तिरंगा रैली
बकावंड, 13 अगस्त (देशदुनिया)। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। आम लोग हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भागीदारी दे रहे हैं। इसी क्रम में भारत के प्रत्येक नागरिक में अपने देश के प्रति आदर सम्मान व देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में भी प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में तिरंगा रैली निकाली गई।
प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज का महत्व, तिरंगा लहराने के नियम और राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रावधानों के बारे में भी छात्रों को जागृत करते हुए बताया कि तिरंगा देश की एकता अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों से अपील की कि इस जानकारी को अपने परिवार मोहल्ले और गांव के लोगों तक पहुंचाएं ताकि हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ सके और 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त कर सकें।आजादी के इस जश्न में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। इसी भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए रैली में डीएवी स्कूल उलनार के करीब 200 छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम और हर घर तिरंगा जैसे जोशीले नारे लगाते हुए गलियों और मुख्य मार्ग से गुजरते हुए देशभक्ति गीत गाए। महापुरुषों की गाथाओं का उद्घोष करते बच्चों ने गांव की गलियों को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया था।तिरंगा रैली में ग्राम उलनार के अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी दी। तिरंगा रैली को सफल बनाने में ग्राम उलनार के सरपंच मधुसूदन नेताम, पंच, सदस्य, स्कूल स्टाफ सदस्य कृष्णकांत बर्मन, देवसिंह नेताम, राहुल देवांगन, दीपिका यादव, रिझाना फिलीप, विजयलक्ष्मी साहू का योगदान रहा।
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed