भादों लगते ही अब अच्छी वर्षा होने का पूर्वानुमान

0


0 राजधानी सहित प्रदेश में उमस भरी गर्मी से परेशान
रायपुर, 11 अगस्त (देशदुनिया)। मौसम विभाग के अनुसार सावन के पश्चात भादों लगते ही अच्छी वर्षा होने का अनुमान है मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 12 अगस्त से राज्य के विभिन्न स्थानों पर अच्छी वर्षा होगी।
मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका के साथ ही कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अच्छी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। राज्य में एक हफ्ते से मानसून की गतिविधियां स्थिर हो गई है। जिसके कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गये है। किसानों को भी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, चंडीगढ़, देहरादून, खैरी, पटना, बांकुरा, दीघा और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट तथा उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक बिहार, झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग से होते हुए, 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 9 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
प्रदेश में 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मानसून ब्रेक की स्थिति समाप्त होने के कारण, मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर अपने सामान्य स्थिति से थोड़ा दक्षिण की ओर स्थित है । इसके कारण वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की सम्भावना है । 12 अगस्त से प्रदेश में व्यापक वर्षा सम्भावित है।
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed