वर्षा नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंताकी लकीरे

0


0 असिंचित क्षेत्रों में निंदाई का कार्य प्रभावित
रायपुर, 11 अगस्त (देशदुनिया)। मानसून के स्थिर हो जाने के कारण इस समय रायपुर संभाग के अलावा जिले में रोपाई तथा निंदाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस समय किसान वर्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरंग, अभनपुर धरसीवा तथा बलौदाबाजार एवं भाटापारा जिले में इस समय वर्षा के साथ ही किसी का कार्य तेजी से शुरू हुआ बोवाई के पश्चात अब निंदाई का काम कई जगहों पर हो गया है। लेकिन रोपाई एवं निंदाई का काम नहीं हो पा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सावन के पश्चात भादों लग जाएगा इसके बाद ही वर्षा होने की संभावना है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार रायपुर में कुल 65 हजार हेक्टेयर में कृषि कार्य होता है। लेकिन अब यहां पर पानी की सख्त आवश्यकता है। पानी नहीं गिरने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई देने लगी है। जहां एक ओर खाद की कमी है खाद की कमी होने के कारण किसान क्षेत्र का चक्कर काट रहे है वहीं निजी क्षेत्रों में खाद के लिए किसान इधर से उधर भटक रहे हैं।
इस समय कोई प्रभावशाली सिस्टम नहीं है सिंचित क्षेत्र में धान की अच्छी पैदावार संभव है। इस धमतरी और गरियाबंद प्रमुख है। सिंचित क्षेत्रों के किसान इस समय निंदाई का काम कर रहे हैं। किसानों को आशा है कि कृषि विभाग के अधिकारी अब इस दिशा में कदम उठाएंगे। 0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed