CG News : जेसीबी के दबाव से दीवाल का एक हिस्सा गिरा, बच्चे की मौत, दो युवक घायल

0
korba_c11bc75a60b21fe33671e0cf75029c7d

CG News : कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणबंन तालाब के पास एक निर्वनाधित मकान की दीवार के गिरने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। इस घटनाक्रम में एक दुपहिया और ऑटो को भी नुकसान पहुंचा है। नाराज लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

पिछले शाम कोरबा में लक्ष्मणबन तालाब के पास यह घटना हुई। यहां एक मकान निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान जेसीबी की टक्कर से दीवाल का एक हिस्सा दोस्त हो गया और इसके बल्बे में दबने से गणेश कर्ष की मौत हो गई। जबकि विकास और उसका साथी घायल हो गया। इस घटना की खबर होने से आसपास में हड़कंप मच गई। किसी तरह लोगों ने प्रयास किया और पीड़ितों को मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर कभी रूप से जख्मी बालक की मौत हो गई। इसके बाद नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।

नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना को लेकर कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

होली से ठीक पहले हुई इस घटना के कारण लक्ष्मणबढ़ इलाके में लोग नाखुश है। सवाल यह है कि जब उच्च जोखिम वाले काम कराए जाते हैं तो इनमें सुरक्षा का ध्यान आखिर क्यों नहीं रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed