ARANG NEWS : गुल्लू में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया शाकम्भरी महोत्सव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने की विकास कार्यों की बड़ी घोषणा
रायपुर। ARANG NEWS :आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुल्लू में प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी ग्राम पंचायत गुल्लू में कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा भव्य शाकम्भरी महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। महोत्सव में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन शामिल हुए।
महोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा, भंडारा प्रसादी तथा रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे गांव को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, बाजे-गाजे और जयकारों के साथ समाज की एकता और संस्कृति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम गुल्लू के विकास के लिए 10 लाख रुपये की बाउंड्री वॉल तथा 10 लाख रुपये की सीसी रोड निर्माण की घोषणा कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथियों में तुकाराम पटेल (नांदगांव राज), संयोजक गोविंद पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
