Breaking: प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित
Breaking : महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है… महाराष्ट्र के लिए आज बहुत मुश्किल दिन है… उनका जाना अविश्वसनीय व चौंकाने वाला है। व्यक्तिगत रूप से मैंने एक मज़बूत और उदार दोस्त खो दिया।”
