ACCIDENT NEWS : सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के TI नंदलाल पैकरा की मौत
ACCIDENT NEWS : मुंगेली:राजस्थान में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का निधन हो गया। घटना उस समय हुई जब वे एक गुम इंसान की पतासाजी के लिए पुलिस टीम के साथ राजस्थान जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें थाना प्रभारी पैकरा की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा अचानक हुआ और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में थाना प्रभारी को गंभीर चोटें आईं और उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस टीम के अन्य सदस्यों को चोटें आने की सूचना है, जिनका उपचार जारी है।
एक जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की इस तरह ड्यूटी के दौरान हुई आकस्मिक मौत से मुंगेली जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
