CG NEWS : धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटने पर किसान ने पिया जहर
CG NEWS : कोरबा। जिले में धान खरीदी व्यवस्था की अनियमितताओं से परेशान एक और किसान ने जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के झांझ गांव निवासी 60 वर्षीय किसान बैसाखू मरकाम ने तहसील कार्यालय के सामने कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हरदी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि टोकन, रकबा और अन्य प्रक्रियात्मक दिक्कतों के चलते उनका धान नहीं बिक पा रहा था। लगातार दफ्तरों के चक्कर लगाने से वे मानसिक रूप से परेशान थे।
गौरतलब है कि यह 24 घंटे में दूसरी घटना है। इससे पहले कोरबी निवासी किसान सुमेर सिंह गोड़ ने भी इसी वजह से जहर सेवन किया था। लगातार घटनाओं से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
