CG Suicide : तालाब किनारे बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Oplus_131072
CG Suicide : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 19 वर्षीय युवक का शव तालाब किनारे बरगद के पेड़ में फंदे से लटका मिला।
ग्राम खोखरा निवासी उज्ज्वल सूर्यवंशी (उम्र 19 वर्ष) का शव उसके घर से महज करीब 20 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब किनारे बरगद के पेड़ में लटका हुआ पाया गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
