CG Crime : तमनार में महिला आरक्षक से बदसलूकी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
CG Crime : रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल पावर लिमिटेड (JPL) की कोयला खदान के विरोध के दौरान जो हुआ, उसने न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ड्यूटी पर तैनात एक महिला आरक्षक के साथ जिस तरह मारपीट, बदसलूकी और अपमानजनक व्यवहार किया गया, वह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
भीड़ ने महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ दी और उसे खेत में घसीटते हुए अर्धनग्न हालत में उसका वीडियो बनाया। वायरल हुए करीब 40 सेकेंड के वीडियो में महिला आरक्षक रोते हुए खुद को छोड़ने की गुहार लगाती दिख रही है। वह प्रदर्शनकारियों को “भाई” कहकर माफी मांगती है, लेकिन भीड़ से उसे धमकाने और अपमानित करने वाली बातें सुनने को मिलती हैं।
यह घटना केवल एक प्रदर्शन की आड़ में हुई हिंसा नहीं, बल्कि ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी की गरिमा और सुरक्षा पर सीधा हमला है। इससे पहले एक महिला टीआई को लात मारने का वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसने स्थिति की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास (सभी ग्राम आमगांव निवासी) और वनमाली राठिया (ग्राम झरना निवासी)—को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
