छिंदगढ़ में हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा रैली एवं नशा मुक्ति संकल्प

सुकमा, 13 अगस्त (देशदुनिया)। कलेक्टर श्री देवेश कुमार के निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में जिलेभर में हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत छिंदगढ़ में तिरंगा रैलियां, शपथ, तिरंगा रंगोली एवं मेहंदी जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। ग्राम पंचायतों, विभिन्न स्कूलों, आश्रम छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित इन रैलियों में बड़ी संख्या में नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और देशप्रेम को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई और स्वच्छता एवं एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा।
0
