स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री साय पुलिस लाइन रायपुर में फहराएंगे झंडा

0


रायपुर,11 अगस्त (देशदुनिया)। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन मैदान में झंडा फहराएंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर में झंडा फहराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनादगांव में ध्वजारोहण करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों ध्वजारोहण की सूची जारी कर दी है। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रात: 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा जनता के नाम संदेश देंगे। समारोह में संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया जाएगा। रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह की परेड का दायित्व पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधीन रहेगा। परेड में बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., सी.आई.एस.एफ., आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी., छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला एवं पुरुष), नगर सेना, एन.सी.सी. कैडेट्स आदि की टुकडिय़ां सम्मिलित होंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पदक एवं पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
अन्य मंत्री यहां फहराएंगे झंडा
बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, बालोद में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन, जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ मे ंओपी चौधरी, सूरज पुर में लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा टंंकराम वर्मा झंडा फहराएंगे।
सांसदों में कौन कहां होंगे
बलौदाबाजार में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा विजय बघेल, कवर्धा संतोष पांडेय, बलरामपुर चिंतामणि महराज, महासमुंद रूप कुमारी चौधरी, बिलाईगढ़ राधेश्याम राठिया, सक्ती कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, कांकेर में भोजराज नाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में देवेंद्र प्रताप सिंह झंडा फहराएंगे।
इन विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी
मुंगेली में पुन्नूलाल मोहिले, गौरेला-पेंडा-मरवाही में धरमलाल कौशिक, कोरिया अमर अग्रवाल, धमतरी अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी रेणुका सिंह, कोंडागांव लता उसेंडी, नारायणपुर विक्रम उसेंड़ी, मोहला-मानपुर-चौकी राजेश मूणत,दंतेवाड़ा किरण देव, सुकमा में धरमजीत सिंह झंडा फहराएंगे।
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed