एएसपी ट्रेफिक रामगोपाल करियारे ने यातायात पुलिस का किया वार्षिक निरीक्षण

0


बिलासपुर, 30 जुलाई (देशदुनिया)। अधिकारियों कर्मचारियों का टोली बनाकर निरीक्षकों के द्वारा कराई गई ड्रिल एवं यातायात मैन्युअल अभ्यास। अव्वल दर्जे का अनुशासन और उत्कृष्ट टर्न आउट वाले अधिकारी कर्मचारी के सर्विस बुक में अंकित किये जाने दी गयी ईनाम। सभी का पूछी गयी खैरियत, स्वास्थ्य एवं घरेलू सम्बन्धी किसी भी प्रकार की परेशानियों को तत्काल अवगत कराने दी गयी समझाइस। व्यस्थतम आवागमन वाले मार्ग में वाहनों के साथ कि गयी पेट्रोलिंग। यातायात बाधित न करने लोगों को किया गया जागरूक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर नियमित रूप से अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुशासन, कार्यकुशलता, दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और टर्न आउट आदि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश एवं हिदायत दिया जाता है साथ ही अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईनाम और लापरवाह, कर्तव्यहीन, दायित्व के प्रति उदासीन, अकर्मण्य, अपेक्षा अनुरूप दक्ष नही होना और अनुशासनहीन अधिकारियों कर्मचारियों को निंदित की जाती है। इसी क्रम में आज पुलिस परेड ग्राउंड पुलिस लाइन बिलासपुर में यातायात विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का वार्षिक निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल कार्यालय के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का टोली बनाकर निरीक्षकों के द्वारा ड्रिल कराई गई एवं यातायात मैन्युअल अभ्यास सभी अधिकारियों कर्मचारियों का कराया गया। यातायात विभाग में उपयोग होने वाले समस्त वाहनों का रखरखाव, गाडिय़ों में आपात स्थिति में रखे जाने वाले विभिन्न इमरजेंसी सामग्रियां, मेडिकल किट एवं वाहनों में रखे जाने वाले सुरक्षा उपकरण रस्सी, केन, जीवन रक्षक दवाईयाँ, व्हील लॉक आदि का अवलोकन किया गया। समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन करते हुए अव्वल दर्जे का अनुशासन एवं उत्कृष्ट टर्न आउट धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को इनाम दी गई। साथ ही लापरवाह एवं अनुशासनहीन अधिकारियों कर्मचारियों को निंदित की गई और उन्हें हिदायत दिया गया कि अपने कार्य दक्षता में सदैव पारंगत बनने का प्रयास करें अन्यथा सेवा के अनुकूल आचरण, व्यवहार, अनुशासन एवं कार्य कुशलता का अभाव पाए जाने पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। इस दौरान 25 अधिकारी कर्मचारी को बेहतर टर्न आउट के लिए इनाम दी गयी। इस दौरान यातायात बिलासपुर के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा शारीरिक यातायात संकेतो के प्रदर्शन कराते हुए उसका जायजा लिया गया तथा प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी को यातायात नियमों, संकेतों, निर्देशों तथा दिशा सूचक मार्गदर्शक चिन्हों का ज्ञान अनिवार्य रूप से होने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। यातायात विभाग के विभिन्न तकनीकी यंत्रों का भी भौतिक मुआयना किया गया। उपस्थित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को विषम परिस्थितियों के बाउजूद भी आम जनता के साथ शालीनता और विभागीय गरिमा और तहजीब के साथ पेश आने और व्यवहार करने की सिख दी गयी। नागरिकों को सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन उपलब्ध कराए जाने हेतु सदैव अपने कर्तव्य स्थल पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करने हेतु हिदायत एवं समझाइस दी गयी। इस दौरान उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। प्राय: यह भी देखने में आया है कि यातायात विभाग में काम करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को कई प्रकार के शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है लंबे समय तक खड़े रहने के कारण कई कर्मचारियों के पैरों में सृजन एवं वेरीकोज वेन और सड़कों के धूल और अन्य कारणों से स्वांस सम्बन्धी व्याधियों भी देखने को मिलती है लंबे समय तक खड़े होने से उनके पैरों की नसों में खून का प्रवाह अवरुद्ध होने लगता है। उपस्थित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का कुशल क्षेम पूछा गया एवं उनके शारीरिक मानसिक और व्यक्तिगत परेशानियों पर गभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय भेजे जाने आस्वस्थ किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस बिलासपुर में संचालित समस्त वाहनों के माध्यम से अत्यधिक यातायात दबाव वाले मार्गों में सायरन के साथ पेट्रोलिंग किया गया।
उक्त निरीक्षण परेड में 100 से अधिक यातायात के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया एवं मैनुअल अभ्यास में सभी ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा पूरी मनोयोग एवं निष्ठा के साथ सभी ने अपने ड्यूटी का निर्वहन किये जाने एक स्वर में प्रतिबद्धता जताई।
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed