Big Accident : एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉक्टर और मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत

0
IMG-20260224-WA0002

Big Accident : चतरा/रांची: झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सोमवार शाम (23 फरवरी 2026) को रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सिमरिया ब्लॉक के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार मरीज, डॉक्टर और दो पायलटों समेत सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चतरा की उपायुक्त (DC) कीर्तिश्री जी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य के बाद सभी शवों को बरामद कर लिया गया है।

खराब मौसम के कारण रडार से हुआ गायब
जानकारी के अनुसार, रेडबर्ड एयरवेज (Redbird Airways) का बीचक्राफ्ट C90 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-AJV) शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। टेकऑफ के लगभग 20 मिनट बाद ही विमान का कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि पायलट ने इलाके में चल रहे भीषण तूफान और खराब मौसम के कारण डायवर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद विमान रडार से ओझल हो गया। विमान सिमरिया के कसरिया पंचायत के घने जंगली इलाके में जा गिरा।

हादसे में इन्होंने गंवाई अपनी जान
इस त्रासदी ने सात परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, 41 वर्षीय संजय कुमार (जो 65% झुलसने के कारण दिल्ली रेफर किए गए थे), उनकी परिजन अर्चना देवी और धुरु कुमार।

जांच के आदेश, ब्लैक बॉक्स की तलाश
हादसे का प्राथमिक कारण खराब मौसम और आसमानी बिजली को माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए DGCA और AAIB की टीमें चतरा के लिए रवाना हो चुकी हैं। प्रशासन अब विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ को रिकवर करने की कोशिश कर रहा है, ताकि दुर्घटना के अंतिम क्षणों की तकनीकी जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed