CG Breaking : छत्तीसगढ़ में होली पर छलकेगा जाम: 3 ड्राई डे खत्म, साल में सिर्फ 4 दिन बंद रहेंगी दुकानें

0
cg-daru

रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश में ‘ड्राई डे’ की संख्या में बड़ी कटौती कर दी है। इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ में होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) पर शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। यानी इस साल होली के हुड़दंग के बीच लोग सीधे दुकानों से शराब खरीद सकेंगे। सरकार के इस कदम का उद्देश्य त्योहारों के दौरान होने वाली अवैध शराब की बिक्री और कालाबाजारी पर लगाम लगाना है।

अब इन 4 दिनों में ही रहेगी पूर्ण पाबंदी
नई नीति (वर्ष 2026-27) के प्रभावी होने के बाद प्रदेश में अब केवल चार मुख्य अवसरों पर ही शराब दुकानें 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर: गांधी जयंती, 18 दिसंबर: बाबा गुरु घासीदास जयंती पर बंद रहेगी।

विवादों के बीच फैसला: विरोध की भी सुगबुगाहट
जहां एक तरफ शराब प्रेमियों के लिए यह राहत भरी खबर है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर घमासान शुरू हो गया है। हाल ही में 30 जनवरी (गांधी पुण्यतिथि) को शराब दुकानें खुली रहने पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed