Korba Crime: चरित्र पर शक बना काल! यूट्यूबर बेटी ने हंसिये से रेत दिया पिता का गला, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

0
Korba Crime: चरित्र पर शक बना काल! यूट्यूबर बेटी ने हंसिये से रेत दिया पिता का गला, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Korba Crime: कोरबा: छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधनी कहे जाने वाले कोरबा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक यूट्यूबर बेटी ने पारिवारिक कलह और चरित्र पर लांछन से तंग आकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां बेटी ने हंसिये से पिता का गला काट दिया।

क्या है पूरा मामला?

घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया की है। जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय मृतक अशोक कुमार केवट (पिता फिरत राम) का परिवार रलिया में रहता था। हालांकि, पारिवारिक विवाद के चलते पिछले 8 सालों से अशोक की पत्नी और उसकी तीन बेटियां उनसे अलग कोरबा के आदिले चौक में रह रही थीं।

सोमवार की देर रात अशोक कुमार और उनकी बड़ी बेटी गीता केवट (27 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस शुरू हुई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आपा खो चुकी गीता ने घर में रखे हंसिये से अपने पिता के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की वजह, चरित्र पर शक और रोज का कलह

पुलिस की शुरूआती जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक वारदात की मुख्य वजह ‘चरित्र शंका’ बताई जा रही है।
मृतक अशोक कुमार अक्सर अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक करता था।वह आए दिन उनके चाल-चलन को लेकर ताने मारता था और विवाद करता था। सोमवार रात भी इसी बात को लेकर बाप-बेटी में विवाद हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया।

आरोपी बेटी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) लखन पटले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी बेटी गीता केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed