CG Crime : छत्तीसगढ़ में जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस का रेड, दलाल और महिला गिरफ्तार
रायगढ़। 08 फरवरी 2026 : CG Crime :
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के ‘क्लीन सिटी’ अभियान के तहत, पुलिस ने चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर में छापेमारी कर मुख्य दलाल समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई की मुख्य बातें
सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने एक ‘फर्जी ग्राहक’ (Pointman) बनाकर भेजा। सौदा तय होते ही टीम ने मकान को घेर लिया। एक हफ्ते के भीतर पीटा एक्ट के तहत यह जिले की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। मुख्य सरगना नारायण वैष्णव (55 वर्ष), जो बोईरदादर चर्च के पास से पकड़ा गया।
कैसे चलता था ‘धंधा’?
आरोपी नारायण वैष्णव अपने ही घर में बाहर से महिलाओं और लड़कियों को पैसों का लालच देकर बुलाता था। वह न केवल दलाली करता था, बल्कि ग्राहकों से डील करने और पूरे संचालन का प्रबंधन (Management) भी खुद ही संभालता था।
पुलिस की धाराएं और टीम
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है।
