(रायपुर) मंदिर के दानपेटी से नकदी रकम पार
रायपुर, 22 जुलाई। सुंदरेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने दानपेटी से 8 हजार रुपए पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसा प्रार्थी हेमंत राव कामडे 41 वर्ष सुंदर विहार कालोनी रायपुरा का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि उसके घर के पास स्थित सुंदरेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने दानपेटी से 8 हजार रुपए पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
०००

