RAIPUR : रायपुर के कंकाली तालाब में मिली लाश ने उड़ाए होश, राजधानी में सनसनी
RAIPUR : रायपुर। राजधानी के सबसे पुराने और भीड़भाड़ वाले इलाके पुरानी बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शनिवार की सुबह कंकाली तालाब के पानी में एक इंसानी लाश तैरती देखी गई। देखते ही देखते तालाब के चारों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद ली गई।
लाश की हालत देख कांप उठी रूह
तालाब से निकाली गई लाश की स्थिति काफी भयावह है। शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि मौत 48 से 72 घंटे पहले हो चुकी है। शरीर फूल चुका है, जिसके कारण चेहरे की पहचान करना मुश्किल हो गया है।
