CG News : 77वें गणतंत्र दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदाबाजार में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

0
IMG-20260126-WA0038

CG News : रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पं. चक्रपाणि शुक्ल शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह के दौरान आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं, वहीं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समूचे वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद अग्रवाल ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के परिजनजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा गणतंत्र निरंतर सशक्त और मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रत्येक देशवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवा, महिलाएँ, किसान और ग्रामीण वर्ग आत्मनिर्भर बन रहे हैं तथा समावेशी विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ समेत देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed