CG BREAKING : गरियाबंद में 9 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया सरेंडर

0
IMG_20260119_185823_288

CG BREAKING : गरियाबंद। जिले में नक्सलियों के खिलाफ जारी कार्रवाई में बड़ा मोड़ आया है। शनिवार सुबह 11 बजे गरियाबंद के राजा डेरा में सक्रिय 9 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। उन्होंने अपने हथियार पुलिस के समक्ष डालते हुए सरकार की समर्पण नीति को स्वीकार किया।

समर्पण के बाद सभी नक्सली ट्रैवलर में बैठकर जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां आईजी अमरेश मिश्रा के समक्ष उन्हें आधिकारिक तौर पर समर्पित माना गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे गरियाबंद जिला नक्सलमुक्त होने के करीब पहुंच गया है और इसे जल्द ही नक्सलमुक्त घोषित किया जा सकता है।

जिले के भालूडीगी और राजाडेरा इलाके में पहले ही कई नक्सलियों के मारे जाने के बाद ये 9 नक्सली ओडिसा सीमा के पास कुछ माह से सक्रिय थे। बलदेव और अंजू के नेतृत्व में सक्रिय यह समूह अब परिवारों की अपील और सुरक्षा एजेंसियों की मध्यस्थता के बाद समर्पण कर गया। हालांकि, उषा के नेतृत्व वाली एक और टुकड़ी अभी भी सक्रिय है और उसके समर्पण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed