CG Breaking : महादेव सट्टा कांड में ईडी का बड़ा शिकंजा, 21.45 करोड़ की संपत्तियां अटैच

0
p6e18a6o_mahadev-app_625x300_25_November_23

रायपुर। CG Breaking : महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर ED ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। ईडी रायपुर जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 10 जनवरी 2026 को प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) जारी करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया है।

ईडी द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस कार्रवाई में रवि उप्पल, रजत कुमार सिंह, सौरभ आहूजा, विशाल रमानी, विनय कुमार, हनी सिंह, लकी गोयल और राजा गुप्ता की कुल लगभग 21.45 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं।

अटैच की गई संपत्तियों में 98.55 लाख रुपये की चल संपत्ति के साथ-साथ भारत और दुबई में स्थित 27 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इन अचल संपत्तियों में आवासीय मकान, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और लग्जरी अपार्टमेंट शामिल हैं, जिनका कुल अनुमानित मूल्य करीब 20.46 करोड़ रुपये बताया गया है।

ईडी के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बुक मामले में अब तक लगभग 2,621 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त, फ्रीज या अटैच की जा चुकी हैं। यह कार्रवाई देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटालों में से एक माने जा रहे इस केस में जांच एजेंसियों की लगातार सख्ती को दर्शाती है।

महादेव सट्टा कांड में लगातार हो रही कुर्की से यह संकेत साफ है कि अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ आने वाले समय में और भी बड़ी और निर्णायक कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed