जोन 8 में निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने आयुक्त ने दिए निर्देश

0


रायपुर, 13 अगस्त (देशदुनिया)। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक 8 की जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने नगर निगम जोन 8 के शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण जोन सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन सहित सम्बंधित उप अभियंताओं की उपस्थिति में किया।
नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ने स्थल निरीक्षण के दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती स्कूल में शेड निर्माण, टाटीबंध में रंगमंच एवं सामुदायिक भवन निर्माण, टाटीबंध स्कूल में मरम्मत सम्बन्धी कार्य, महतारी मितानिन सदन निर्माण, रोटरी नगर में गार्डन विकास एवं स्कूल सफाई कार्य सहित वार्ड क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार को लेकर कार्य प्रगति की स्थल समीक्षा करते हुए निर्देश सम्बंधित जोन अधिकारियों को दिये और जोन कार्यालय के जोन कमिश्नर कक्ष में बैठक लेकर जोन अधिकारियों क़ो वार्ड क्रमांक 21 के अंतर्गत जोन 8 द्वारा प्रगतिरत विकास कार्यों क़ो तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित शीघ्र जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से पूर्ण करवाने निर्देशित किया।
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed