CG NEWS : खरोरा में मौत की बस: बीच सड़क धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस, बाल-बाल बचीं दर्जनों जानें

0
IMG_20260209_171717_387

CG NEWS : रायपुर : राजधानी के खरोरा क्षेत्र में रविवार को उस वक्त रूह कंपा देने वाला मंजर दिखा, जब बलौदाबाजार से आ रही एक यात्री बस ‘धधकती मशाल’ में तब्दील हो गई। भैंसा गांव के पास चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई।

मची अफरा-तफरी
बस के भीतर लपटें उठते ही यात्रियों की सांसें अटक गईं। हालांकि, ड्राइवर और कंडक्टर ने बस रोककर चंद सेकंडों के भीतर सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया। जैसे ही आखिरी यात्री बाहर निकला, आग ने पूरी बस को निगल लिया।

खाक हुई बस, मची दहशत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन तब तक बस जलकर कबाड़ के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed